फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: उद्योगपति से मारपीट के आरोपी भाजपा नेता कमल सैनी को 14 दिन की जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नंगल अदालत में पेश करने पर जज ने सुनाया फैसला
विज्ञापन

चार महीने की लुका छुपी के बाद आरोपी कमल सैनी ने किया था आत्मसमर्पण



संवाद न्यूज एजेंसी



ऊना। हिमाचल के जिला ऊना के तहत पड़ते ललड़ी वार्ड से भाजपा नेता एवं जिला परिषद के सदस्य कमल सैनी को शनिवार को नंगल की अदालत में पुलिस ने पेश किया। अदालत ने कमल सैनी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में रोपड़ जेल भेज दिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार को आरोपी को नंगल अदालत में पेश किया और नंगल अदालत ने आरोपी कमल सैनी को 14 दिन जेल में रखने के आदेश दिए। आखिर लगभग चार माह की लुकाछुपी के बाद नंगल पुलिस के बढ़ते दबाव के चलते गत दिनों आरोपी कमल सैनी को अदालत में आत्मसमर्पण करना ही पड़ा।
विज्ञापन


थाना प्रभारी नंगल इंस्पेक्टर रोहित शर्मा ने कहा कि सात फरवरी 2025 को नंगल के अजौली मोड़ में स्थित एक होटल से अपनी पत्नी के साथ खाना खाकर बाहर निकल रहे बाथड़ी के उद्योगपति राजेश कुमार के साथ कमल सैनी ने साथियों के साथ मिल कर मारपीट की थी। इसकी तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हो गई और सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हुईं। आठ फरवरी को पीड़ित उद्योगपति की शिकायत पर नया नंगल पुलिस ने मामला दर्ज कर कमल सैनी को गिरफ्तार करने के लिए छापे मारे थे, लेकिन वह पुलिस से लुका छुपी का खेल खेलता रहा। थाना प्रभारी ने कहा कि अंत में पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए कमल सैनी ने अदालत के समक्ष आत्मसमर्पण कर ही दिया। अब पुलिस कमल सैनी व उसके अन्य साथियों के खिलाफ पूरी कागजी कार्रवाई कर अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपी कमल सैनी को 14 दिन के न्यायिक हिरासत में लेकर रोपड़ जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें