फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चंबा को हराकर बिलासपुर ने जीता क्रिकेट लीग का मुकाबला

Tue, 07 Jan 2025 07:00 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। इंदिरा गांधी खेल मैदान ऊना में सोमवार को अंडर-14 जिला अंतर क्रिकेट टूर्नामेंट का लीग मुकाबला बिलासपुर और चंबा के बीच खेला गया। पहली पारी में बिलासपुर ने 58.1 ओवर में दस विकेट पर 143 रन बनाए। अखिल धीमान ने अपनी टीम के लिए 60 और प्रिंस ठाकुर ने 23 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन

चंबा की टीम की ओर से रघुवर अग्निहोत्री ने चार विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी चंबा की टीम दूसरी पारी में 10 विकेट पर मात्र 141 रन ही बना सकी। बिलासपुर की टीम की ओर से मंयक शर्मा ने छह और प्रिंस ठाकुर ने दो विकेट हासिल किए। दोनों पारियों में ज्यादा रन बनाने पर बिलासपुर ने मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें