फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसोली में बाइक स्किड, तीन जख्मी

Tue, 30 Jun 2015 11:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। ऊना के निकटवर्ती गांव बसोली में एक बाइक स्किड हो गई। बाइक में सवार तीन लोग घायल हो गए हैं। सभी को क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


108 एंबुलेंस की सहायता से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सोमवार रात जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार एवं कमलप्रीत तीनों जालंधर, पंजाब निवासी पीरनिगाह से माथा टेक कर बाइक पर सवार होकर घर जा रहे थे।
विज्ञापन


बसोली के समीप पहुंचने पर बाइक अनियंत्रित होकर स्किड हो गई। हादसे में बाइक पर सवार तीनों युवक गंभीर घायल हुए हैं। स्थानीय लोगों एवं 108 की मदद से घायलों को उपचार के लिए ऊना अस्पताल भर्ती करवाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। चिकित्सकों ने बताया कि तीनों की हालत स्थिर है।
विज्ञापन


मामले की पुष्टि करते हुए ट्रैफिक इंचार्ज ऊना कुलदीप पटियाल ने बताया कि पुलिस ने घायलों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें