फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाथड़ी में एक दर्जन को फूड प्वाइजनिंग

Sun, 21 Jun 2015 07:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरोली (ऊना)
विज्ञापन
विज्ञापन
बाथड़ी में एक दर्जन के करीब लोगों को फूड प्वाइजनिंग हो गई है। इसमें आठ बच्चे भी शामिल है। सभी को 108 की मदद से हरोली अस्पताल में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन


फूड प्वाइजनिंग की चपेट में आने वाले सभी प्रवासी लोग हैं। एक के बाद एक प्रवासी लोगों की तबीयत बिगड़ने से लोगों में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक शनिवार रात प्रवासी लोगों ने एक साथ खाना खाया। इसके बाद इनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। उल्टी, दस्त की शिकायतें शुरू हो गईं। इस पर उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान फूड प्वाइजनिंग की शिकायत पाई गई।

चिकित्सकों ने सभी मरीजों को प्राथमिक उपचार दिया। चार की हालत गंभीर हो गई, जिन्हें ऊना अस्पताल रेफर किया गया है। उधर हरोली अस्पताल में तैनात चिकित्सक डा. विनोद धीमान ने बताया कि प्रवासी लोगों को उपचार दिया गया है। इससे हालत में सुधार आया है। चार की हालत गंभीर होने के चलते उन्हें ऊना भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें