फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से तीन लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। क्षेत्र के कुठार गांव में बाइक ने सड़क पर जा रहे रहागीर व्यक्ति को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवकों सहित तीन लोगों को चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। चिकित्सकों ने एक युवक को नाजुक हालत में पीजीआई रेफर कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कुठार में बाइक चालक विशाल चौधरी पुत्र हरिकिशन निवासी मुहल्ला बैहली ऊना ने सड़क पर जा रहे ज्ञान चंद पुत्र सरवण सिह निवासी गांव कुठार जिला ऊना को टक्कर मार दी। इससे बाइक चालक विशाल चौधरी और ज्ञान चंद तथा बाइक के पीछे बैठे अभिनंदन शर्मा पुत्र सुशील कुमार निवासी गांव सेसोंवाल तहसील हरोली जिला ऊना को चोटें आई हैं। घायलों को लोगों की मदद से उपचार के लिए ऊना अस्पताल में पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने ज्ञान चंद को प्राथमिक उपचार देने के बाद नाजुक हालत में पीजीआई चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया है। एसपी दिवाकर शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मौके पर हादसे की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें