फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवकों पर दराट से हमला करने के आरोप में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
संतोषगढ़ (ऊना)। क्षेत्र के निकटवर्ती सनोली मजारा गांव में शुक्रवार देर रात युवकों पर दराट से हमला करने आरोप में पुलिस संतोषगढ़ नगर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपियों की पहचान प्रिंस, अमन पाल, सर्वजोत, अरुण कुमार निवासी संतोषगढ़ नगर जिला ऊना के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार सर्णजीत निवासी गांव सनोली मजारा ने पुलिस चौकी संतोषगढ़ में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह अपने भाई परमिंद्र और लकी तीनों रात को सड़क पर सैर रहे थे तो कुछ युवकों ने अचानक उन पर दराट से हमला कर दिया। इससे सर्णजीत व उसके भाई परमिंद्र को गंभीर चोटें आई थी। पीड़ित सर्णजीत की शिकायत के आधार पर संतोषगढ़ पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई प्रदीप कुमार ने अपनी टीम के साथ संतोषगढ़ नगर से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एएसपी विनोद धीमान का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित सर्णजीत की शिकायत के आधार पर दराट से हमला करने आरोप में आरोपी प्रिंस, अमन पाल, सर्वजोत, अरुण कुमार निवासी संतोषगढ़ नगर जिला ऊना को गिरफ्तार किया है। एएसपी ने कहा कि पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें