फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बेहड़ जस्वां ने राजपुर जस्वां को 72 रन से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
बेहड़ जस्वां ने राजपुर जस्वां को 72 रन से हराया
विज्ञापन

चक्क खेल मैदान में मां चिंतपूर्णी क्रिकेट लीग का आगाज
विकेटकीपर बल्लेबाज अंशु रहे मैन ऑफ द मैच
संवाद न्यूज एजेंसी
अंब। उपमंडल की बेहड़ जस्वां पंचायत के चक्क खेल मैदान में सोमवार को मां चिंतपूर्णी क्रिकेट लीग का शुभारंभ हुआ। चिंतपूर्णी विधानसभा क्षेत्र के विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। यह लीग 15 नवंबर तक चलेगी, जिसमें क्षेत्र की 21 टीमें हिस्सा ले रही हैं।
विज्ञापन


उद्घाटन मुकाबले में मेजबान बेहड़ जस्वां ने राजपुर जस्वां को 72 रन से हराया। बेहड़ जस्वां ने 12 ओवर में चार विकेट पर 155 रन बनाए। इसके जवाब में राजपुर जस्वां की टीम पांच विकेट पर 83 रन ही जोड़ सकी। बेहड़ जस्वां के विकेटकीपर बल्लेबाज अंशु को मैन ऑफ द मैच चुना गया। अंशु ने 30 गेंदों पर 10 चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रन बनाए। विधायक बबलू ने विजेता टीम को 31 हजार और उपविजेता को 21 हजार रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की। बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। विधायक ने कहा कि खेलों का मुख्य उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देना है। यह उन्हें नशे की लत से दूर रखने में सहायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें