फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बीबीएमबी चंडीगढ़ ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नंगल(ऊना)। बीबीएमबी प्रबंधन की ओर से नंगल के क्रिकेट मैदान पर आयोजित दो दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ। इसमें बीबीएमबी चंडीगढ़ ने बीबीएमबी सुंदरनगर को हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए सुंदरनगर ने 20 ओवर में 131 रन बनाए, जबकि चंडीगढ़ ने बिना कोई विकेट खोए 14.3 ओवर में लक्ष्य प्राप्त कर जीत हासिल की।
विज्ञापन


मेजबान टीम के दिनेश कपूर को मैन ऑफ द सीरीज का खिताब मिला। चंडीगढ़ के विजय वर्मा को बेस्ट बल्लेबाज, सुंदरनगर के अमनप्रीत सिंह को बेस्ट बॉलर और चंडीगढ़ के रविंद्र को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। प्रतियोगिता के समापन पर बीबीएमबी के मुख्य अभियंता सीपी सिंह ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए। इस मौके पर उप मुख्य अभियंता हरजोत सिंह वालिया और सुरेश मान भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें