फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: दिन में सख्ती शाम होते ही टूट रहे हाईवे पर नियम

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन की कार्रवाई के बावजूद वाहन चालक तोड़ रहे यातायात नियम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। युवा नेता आशु पुरी हत्याकांड के बाद जिला प्रशासन ने शहर में गुजर रहे हाईवे पर भी सख्ती बढ़ा दी है। चौराहों पर पुलिस जवानों को तैनात कर दिया है ताकि ट्रैफिक प्रभावित न हो। शहर में हाईवे किनारे सजी रेहड़ियों को भी हटा दिया गया है। हाईवे किनारे वाहन पार्क करने पर पुलिस की ओर से लगातार चालान किए जा रहे हैं। प्रशासन की कार्रवाई का असर दिन के समय अब शहर में दिखने लगा है। लेकिन, सूरज ढलते ही हाईवे पर यातायात नियम टूट रहे हैं। एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में हादसों का खतरा सता रहा है। दिन में हाईवे के किनारे फुटपाथ पर रेहड़ियों और वाहनों के पार्क न होने से राहगीर आराम से गुजर रहे हैं। ट्रैफिक भी प्रभावित नहीं हो रहा है। लेकिन, शाम छह बजे के बाद फिर वैसी स्थिति बन रही है। कई वाहन चालक हाईवे किनारे वाहन पार्क कर रहे हैं। सिंगल लेन ही बच रही है। ऐसे में जाम की स्थिति भी बन रही है। बता दें कि धर्मशाला-चंडीगढ़ हाईवे शहर में होने के चलते बड़ी संख्या में वाहन गुजरते रहे हैं। बस अड्डा से लेकर झलेड़ा तक ऐसी ही स्थिति बन रही है। लोग नियमों की जमकर अवहेलना कर रहे हैं। सबसे ज्यादा समस्या दोपहिया वाहनों को आ रही है। शहर में लोगों को आ रही परेशानी का मुद्दा प्रमुखता से उठाया गया था। इसके बाद निजी बस ऑपरेटरों ने भी हाईवे किनारे वाहन और रेहड़ियां लगाने का मुद्दा उठाया था और कोर्ट जाने की चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


कोट्स
लगातार हाईवे पर निगरानी रखी जा रही है। नियमों की अवहेलना करने पर वाहनों के चालान भी काटे जा रहे हैं। अगर शाम के समय कोई हाईवे किनारे वाहन पार्क कर रहा है तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। -विरेंद्र सिंह चौहान, ट्रैफिक प्रभारी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें