फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: तीन ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी, ग्रामीणों ने दी थाने के घेराव की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुरुडू में दूसरे दिन फिर चोरी की घटना से भड़के ग्रामीण
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल अंब के तहत चुरुडू गांव में लगातार दूसरी रात हुई चोरी की वारदात ने ग्रामीणों की नींद उड़ा दी है। बीती रात शातिरों ने गांव में खड़े चार ट्रैक्टरों को निशाना बनाया। तीन ट्रैक्टरों की बैटरियां चोरी कर लीं जबकि एक ट्रैक्टर की बैटरी चोरी करने में असफल रहने पर उसे वहीं छोड़ गए। सुबह जब ट्रैक्टर मालिक अपने वाहन चालू करने पहुंचे तो बैटरियां गायब पाईं। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया कि लगातार दो रातों से चोर सक्रिय हैं, जिससे लोगों में भय है। सोमवार रात को भी इसी गांव में चोरी का प्रयास हुआ था। उस समय कुत्ते के भौंकने और घर के मालिक के जागने पर शातिर भाग निकले थे। इसके अलावा चोर एक घर से संदूक उठा ले गए थे, जिसे बाद में गारनी खड्ड किनारे फेंक दिया था। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस गश्त पूरी तरह न के बराबर है, जिसके चलते चोरों के हौसले बुलंद हैं। अब वे रातभर खुद पहरा देने को मजबूर हैं। चेतावनी दी है कि यदि पुलिस जल्द कार्रवाई नहीं करती तो वे सामूहिक रूप से थाने का घेराव करेंगे। उधर, बुधवार को पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है, हालांकि अभी तक किसी भी शातिर का सुराग नहीं लग पाया है।


कोट्स
लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से पूरा गांव दहशत में है। प्रशासन और पुलिस को चाहिए कि गांव में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और जल्द शातिरों को पकड़ा जाए। पुलिस शीघ्र कार्रवाई नहीं करती है तो पंचायत अपने स्तर पर सख्त कदम उठाने पर मजबूर होगी। -विनय शर्मा, प्रधान ग्राम पंचायत चुरुडू
विज्ञापन




दो रातों से हो रही चोरी की घटनाएं चिंता का विषय हैं। यह स्पष्ट संकेत है कि इलाके में पुलिस गश्त कमजोर है। प्रशासन और पुलिस से आग्रह है कि चुरुडू और आसपास के क्षेत्रों में रात्रि गश्त की जाए ताकि ग्रामीणों का भरोसा बहाल हो सके। -संदीप ठाकुर, उपाध्यक्ष, ब्लॉक समिति
विज्ञापन



मंगलवार की चोरी का मामला हमारे ध्यान में नहीं आया है। सोमवार की घटना की जांच जारी है। आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। इलाके पुलिस की गश्त बड़ाई जाएगी। ग्रामीणों से भी सतर्क रहने और संदिग्ध गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई है। -वसुदा सूद, डीएसपी, अंब
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें