फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बाथू में विवाहिता मौत मामले में आरोपियों को अग्रिम जमानत

Sun, 03 May 2026 07:01 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। पुलिस थाना टाहलीवाल के तहत बाथू गांव में बीते शनिवार को एक नवविवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में आरोपियों को अदालत ने अग्रिम जमानत दी है। मामले में पुलिस के पास शिकायत दर्ज होने के बाद आरोपियों ने जिला अदालत में अग्रिम जमान की गुहार लगाई। शनिवार को मामले की सुनवाई के बाद अदालत में अरोपियों को जांच में सहयोग करने की शर्त में अग्रिम जमानत प्रदान की। वहीं टाहलीवाल पुलिस भी आरोपियों से लगातार पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


बता दें कि मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। परिजनों ने बीते दिनों पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मृतका के पति, सास, ननद, नंदोई और देवर के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि आरोपियों को अदालत से अग्रिम जमानत मिली है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही।


मोबाइल फोन से खुलेंगे कई राज

बताया जा रहा कि मृतका के फोन को पुलिस ने कब्जे में लेकर धर्मशाला स्थित लैब में भेजा है। बताया जा रहा कि मोबाइल का डाटा खंगालने से कई राज खुल सकते हैं। वह किस दबाव में थी और घटना से पहले आखिरी बार किससे क्या बात हुई सहित तमाम तथ्य मोबाइल जांच में सामने आएंगे। मोबाइल की रिपोर्ट आने में दो से ढाई माह का समय लगता सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें