फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: शनिवार को अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज

Sun, 03 May 2026 06:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना में भयंकर गर्मी के बचने के लिए मुंह ढक कर जाती युवती।
विज्ञापन
ऊना। जिले में शनिवार को तेज धूप निकलने से गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाए। दिनभर चटख धूप रहने से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई और अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। सुबह से ही आसमान साफ रहने के कारण धूप का असर तेज रहा। दोपहर के समय गर्मी के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजारों और सड़कों पर दोपहर के समय आवाजाही कम नजर आई। मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में भी मौसम साफ रहने की संभावना है। बता दें कि बीते दिनों में हल्की बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली थी लेकिन अब एक बार फिर तेज धूप ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।

ऊना में भयंकर गर्मी के बचने के लिए मुंह ढक कर जाती युवती।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें