फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक कर्मचारी ने खाया जहर, हालत बिगड़ी

Mon, 28 Nov 2016 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
HOSPITAL SHIMLA
विज्ञापन
जिले की कांगड़ा बैंक की एक शाखा में कार्यरत कर्मचारी ने सोमवार को जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके चलते उसकी हालत बिगड़ने पर उसे क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया। यहां पर चिकित्सकों ने उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक जिले में कांगड़ा बैंक की एक शाखा में कार्यरत कर्मचारी ने सोमवार को अज्ञात कारणों के चलते जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। बैंक पहुंचने पर उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत को बिगड़ता देख बैंक कर्मचारियों ने मामले की सूचना पुलिस और परिजनों को दी। इस पर परिजनों ने कर्मचारी को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल में भर्ती करवाया। गंभीर हालत में पीड़ित को चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। बैंक कर्मचारी ने जहरीले पदार्थ का सेवन किन कारणों से किया, इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में जांच शुरू कर दी है। मामले को लेकर परिजनों और बैंक कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें