फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: इंदिरा गांधी स्टेडियम में खेल गतिविधियों पर रोक

Wed, 28 Aug 2024 08:29 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम ऊना आगामी 15 दिनों के लिए खेल गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। बुधवार से मैदान में कोई भी खेलकूद की गतिविधियां नहीं हो सकेंगी। खेल विभाग ने मैदान में आवश्यक सुधार एवं मरम्मत कार्यों के लिए यह रोक लगाई है। विभाग मैदान के एथलेटिक ट्रैक, फुटबाल और क्रिकेट मैदान में सुधार कार्य करेगा।
विज्ञापन

दिरा गांधी खेल स्टेडियम ऊना में मरम्मत और रखरखाव कार्य जिला एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव तिलक राज सैनी की देखरेख में किए जा रहे हैं। स्टेडियम का एथलेटिक ट्रैक मिट्टी और कंकर से भरा हुआ था। इससे खिलाड़ियों के गिरने और चोटिल होने का खतरा बना रहता था। फुटबाल मैदान के आसपास भी कुछ ऐसी ही स्थिति थी।
वहीं, क्रिकेट मैदान की मिट्टी के कारण भी खेल गतिविधियां प्रभावित हो रही थीं। अब यहां सुधार कार्य शुरू कर दिया गया है। इन सुधार कार्यों के बाद मैदान पर हरी-भरी घास उगाई जाएगी। इससे न केवल मैदान की गुणवत्ता सुधरेगी बल्कि खिलाड़ियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और खेलकूद के दौरान चोटिल होने की संभावना कम हो जाएगी।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी खेल स्टेडियम ऊना में सुधार प्रक्रिया काफी समय से चल रही थी और अब इसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है। बेहतर सुविधा और गुणवत्ता के साथ मैदान 15 दिनों में तैयार हो जाएगा और खिलाड़ियों को समर्पित किया जाएगा।
विज्ञापन

-उत्तम डोड, जिला खेल अधिकारी, युवा सेवा एवं खेल विभाग, ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें