फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: जोह स्कूल में लगाया जागरूकता शिविर

Sun, 27 Jul 2025 04:37 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
दौलतपुर चौक (ऊना)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जोह में यूथ डेवलपमेंट क्लब जोह के तत्वावधान में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर नशा मुक्त ऊना अभियान और एंटी ड्रग क्लब के तहत आयोजित किया गया। शिविर की अगुवाई नोडल अधिकारी एवं राजनीतिक विज्ञान प्रवक्ता अशोक कुमार ने की।
विज्ञापन

शिविर के दौरान विद्यार्थियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें क्विज़, स्लोगन लेखन, पेंटिंग और निबंध लेखन प्रतियोगिता शामिल रहीं। इन गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को सामाजिक सरोकारों और नशामुक्त समाज की अवधारणा से जोड़ने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम में रिसोर्स पर्सन के रूप में यूथ डेवलपमेंट क्लब के सदस्य श्री प्रेम राणा ने विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने, व्यक्तिगत स्वच्छता बनाए रखने, पौधरोपण, पर्यावरण संरक्षण और सड़क सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया।
इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ से राकेश कुमार भारद्वाज, मोनिका देवी, रविंद्र कुमार, अशोक कुमार, इंदु वाला, राकेश कुमार, राकेश कुमार शर्मा, अमन शारदा और संजय कुमार शारदा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें