बंगाणा (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के शिवालिक पब्लिक स्कूल तनोह में रविवार को पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। इसमें विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक देवेंद्र भुट्टो ने शिरकत की। जबकि जिला परिषद सदस्य सत्या देवी विशिष्ट अतिथि थीं।
विद्यार्थियों ने सबसे पहले स्वागत गीत प्रस्तुत किया। उसके बाद सरस्वती वंदना, गणेश वंदना के बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। समूह नृत्य में चंदा चमके चम-चम करके, छैले बागे दा मोर, छोटी-छोटी गइयां छोटे-छोटे ग्वाल पर विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुति दी। लक्षिता और सहेलियों ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर लघु नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। वहीं छोटी कक्षाओं के बच्चों के नाटी की प्रस्तुति से समां बांध दिया।
इस मौके पर शिक्षा, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रम में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य सुनीता शर्मा ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की।
बॉक्स
इन बच्चों को किया पुरस्कृत
सुर्यांश, अनामिका, वंशिका, कार्तिक, अंशिता, संदेश, शिवांश, सक्षम, आकाश, जाह्नवी, अंशिका, नीरू, नेहा, अंजलि, स्तुति, सुमेधा, ध्रुव, मानसी, श्रेया, तनवी सहित स्कूल के अन्य विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए देवेंद्र भुट्टो ने अपनी ओर से 5100 रुपये दिए।