ऑटो से जुड़े दस्तावेज चालक के पास नहीं थे
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत बड़ूही बाजार में मंगलवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। पुलिस अधीक्षक (एसपी) जिला ऊना की गाड़ी से एक ऑटो टकराने से बच गया। हादसे के बाद पुलिस ने जांच में पाया कि चालक के पास ऑटो से जुड़े दस्तावेज नहीं हैं। इस आधार पर वाहन को जब्त कर लिया गया।
जानकारी के अनुसार एसपी ऊना बुधवार को अंब से ऊना की ओर जा रहे थे। तभी बड़ूही बाजार में अचानक एक ऑटो सामने आ गया। इस दौरान एसपी ऊना के वाहन चालक ने जैसे-तैसे गाड़ी को ऑटो के साथ टकराने से बचाया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी जोल की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। मौके पर जांच के दौरान पाया गया कि वाहन चालक के पास गाड़ी के जरूरी दस्तावेज मौजूद नहीं थे। पुलिस ने नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए वाहन को जब्त कर लिया।