फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: खड्ड के बरसाती पानी का बहाव बदलने का प्रयास

Thu, 11 Jun 2026 12:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
थानाकलां(ऊना)। ग्राम पंचायत अजनौली के वार्ड तीन में एक व्यक्ति द्वारा खड्ड के बरसाती पानी के प्राकृतिक बहाव को बदलने के कथित प्रयास से ग्रामीणों में चिंता का माहौल व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बरसाती पानी की दिशा बदली गई तो गांव की लगभग 100 कनाल कृषि योग्य भूमि बाढ़ और कटाव की चपेट में आ सकती है। इससे किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार बरसात के मौसम में खड्ड में पानी का बहाव काफी तेज रहता है। ऐसे में यदि प्राकृतिक जलधारा के मार्ग में बदलाव किया गया तो पानी खेतों की ओर मुड़ सकता है। इससे फसलों के नुकसान, भूमि कटाव तथा जलभराव की समस्या उत्पन्न होने की आशंका है। ग्रामीणों ने कहा कि इससे न केवल खेती योग्य भूमि प्रभावित होगी बल्कि आसपास के क्षेत्रों में भी बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।
गांववासियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए मौके का निरीक्षण किया जाए तथा बरसाती पानी के प्राकृतिक बहाव में किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ को रोका जाए। ग्रामीणों में मदन मोहन सैणी, मोनू, श्याम लाल, विद्या देवी, नरेश कुमार, सुभाष चंद, मनोज कुमार तथा सोनू सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



अजनौली में खड्ड के मामले को लेकर लोगों की शिकायत मिली है। इस पर संबंधित विभाग को मौके पर जाकर समस्या का हल निकालने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं।
-विवेक शर्मा, विधायक कुटलैहड़ विस क्षेत्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें