फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कांस्टेबल पर बाइक चढ़ाने का प्रयास, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस कांस्टेबल पर बाइक चढ़ाने का प्रयास, केस दर्ज
विज्ञापन

ऊना शहर में बाइक रोकने पर पंजाब के युवाओं का कारनामा
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। जिला मुख्यालय ऊना में रेड लाइट चौक के समीप वीरवार दोपहर को बाइक सवार तीन पंजाब युवकों ने एक पुलिस कांस्टेबल पर बाइक चढ़ाने का प्रयास किया। बाइक चालक कांस्टेबल को घसीटते हुए कुछ दूरी तक साथ ले गया। घटना में पुलिस जवान को चोटें आई है। पुलिस ने तीनों युवाओं केे गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वीरवार दोपहर करीब दो बजे पीबी नंबर बाइक तीन युवा सवार होकर डीसी चौक से रेडलाइट चौक की तरफ जा रहे थे। जोकि शोर मचाते हुए और गलत तरीके से ओवर टेक कर रहे थे। इस पर उन्हें रोकने के लिए वायरलेस पर जानकारी दी। इस पर रेड लाइट चौक पर तैनात पुलिस कांस्टेबल मनीष कुमार ने मुस्तैदी दिखाते हुए पीबी नंबर बाइक पर सवार इन तीन युवाओं को रोकने के लिए इशारा किया, लेकिन रूकने के बजाए चालक ने बाइक पुलिस कांस्टेबल के ऊपर ही चढ़ाने का प्रयास किया। हालांकि कांस्टेबल ने इन्हें पकड़ते हुए रोक लिया। बाइक चालक कांस्टेबल को कुछ दूरी तक घसीटते हुए ले गए। जिस पर कांस्टेबल चोटिल हो गया। घटना के बाद बाइक सवार पुलिस कर्मी से उलझ पड़े। पुलिस ने तीनों बाइक सवार युवाओं को दबोच लिया। तीनों पंजाब के नवांशहर के रहने वाले हैं और पीरनिगाह दर्शन करने जा रहे थे। आरोपियों की पहचान रोहित, जसविंद्र, जीवन कुमार निवासी बंगा नवांशहर के रूप में हुई है। एएसपी प्रवीण धीमान ने बताया कि खतरनाक तरीके से वाहन चलाने व एमवी एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। मामले में जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें