फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाकघर ऊना में एटीएम का शुभारंभ

Sat, 02 Apr 2016 06:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
एटीएम - फोटो : concept photo
विज्ञापन
मुख्य डाकघर ऊना में स्थापित की गई एटीएम मशीन का शुभारंभ शनिवार को किया गया। एटीएम मशीन का शुभारंभ डाक सेवाएं निदेशक हिमाचल प्रदेश शिमला सर्किल निर्मल सिंह ने किया। उन्होंने रिबन काटकर एटीएम का उद्घाटन किया और डाक विभाग ऊना के अधिकारियों की ओर से किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि जिले के करीब साढ़े चार लाख डाक उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। अब डाक उपभोक्ता भी जब चाहे एटीएम से पैसे निकाल सकता है। डाक विभाग ने इसके लिए एटीएम देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। उपभोक्ता मुख्य डाकघर में आकर अपना एटीएम निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन


विभाग एटीएम जारी करते समय इसे ऑनलाइन भी कर देगा। अब डाक उपभोक्ताओं को पैसे निकलवाने के लिए डाकघर में लंबी कतारों में या किसी फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है। छुट्टी होने पर उपभोक्ता चंद मिनटों में ही पैसे निकलवा सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द डाक विभाग के इस एटीएम में बैंकों के एटीएम भी मान्य होंगे। इसके लिए विभाग ने आरबीआई से इसके बारे में चर्चा कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें