फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: चिंतपूर्णी मंदिर में सुगम दर्शन के लिए आधार कार्ड अनिवार्य, मौके पर मौजूद रहना होगा जरूरी

Sun, 09 Aug 2026 07:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना) । धार्मिक स्थल चिंतपूर्णी में सुगम दर्शन प्रणाली के तहत मंदिर में दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए अब आधार कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा। सुगम दर्शन पास बनवाते समय जिस श्रद्धालु के आधार कार्ड का इस्तेमाल किया गया है, उसका मौके पर मौजूद रहना भी जरूरी होगा।
विज्ञापन

एसडीएम चिंतपूर्णी पारस अग्रवाल ने बताया कि सुगम दर्शन प्रणाली के तहत एक आधार कार्ड के आधार पर दो, चार या पांच श्रद्धालुओं के पास बनाए जा सकते हैं। हालांकि, जिस व्यक्ति के आधार कार्ड पर ये पास बनाए गए हैं, उसका लिफ्ट के पास निर्धारित स्थान पर स्वयं मौजूद रहना और अपना आधार कार्ड दिखाना अनिवार्य होगा।
उन्होंने स्पष्ट किया कि आधार कार्ड धारक के मौके पर मौजूद नहीं होने की स्थिति में संबंधित श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन प्रणाली के तहत मंदिर में दर्शन की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन

एसडीएम ने श्रद्धालुओं से अपील की कि वे सुगम दर्शन पास बनवाते समय नियमों का विशेष ध्यान रखें और जिस व्यक्ति के आधार कार्ड पर पास जारी हुआ है, उसे निर्धारित स्थान पर अपने आधार कार्ड के साथ उपस्थित रहना सुनिश्चित करें, ताकि दर्शन के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें