रक्कड़ काॅलोनी ऊना निवासी अशोक कालिया हिमाचल प्रदेश जन शिकायत निवारण समिति का गैर सरकारी सदस्य मनोनीत किया है। इस सबंध में सरकार की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। कालिया पूर्व आबकारी एवं कराधान अधिकारी रहे हैं और वर्तमान में जिला ऊना की अग्रणी साहित्यिक संस्था दर्पण के अध्यक्ष हैं। अशोक कालिया ने अपने मनोनयन के लिए ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री तथा मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू क आभार जताया है।
उन्होंने कहा कि वह वर्तमान सरकार की जनहितैषी नीतियों का लाभ संबंधित वर्गों तक पहुंचाने का भरसक प्रयास करेंगे। साथ ही इस समिति का सदस्य होने के नाते पीड़ित व शोषित लोगों की आवाज बुलंद करने के साथ जिला प्रशासन की सहायता से जन शिकायतों के त्वरित निवारण में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि जनसाधारण को सरकार की बिना किसी भेदभाव के लोकहित के लिए बनाई गई नीतियों के संबंध में किए जा रहे दुष्प्रचार से भ्रमित नहीं होना चाहिए और इन नीतियों व कार्यक्रमों का समुचित लाभ लेने के लिए आगे आना चाहिए।