फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: ऊना जिले से आशीष शर्मा बने आरजीपीआरएस के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिलासपुर। राजीव गांधी पंचायती राज संगठन (आरजीपीआरएस) हिमाचल प्रदेश को नई जिम्मेदारियां सौंपते हुए तीन जिलों में नए जिला संयोजकों/अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सचिन मिरुपा ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने प्रेस नोट जारी कर बताया कि राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने इन नियुक्तियों को मंजूरी प्रदान की है। बिलासपुर जिले से सुरेंद्र ठाकुर, हमीरपुर से विक्रम शर्मा और ऊना जिले से आशीष शर्मा को जिला संयोजक/अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। संगठन का उद्देश्य ग्रामीण स्तर पर पार्टी को मजबूती देना और पंचायती राज व्यवस्था को सक्रिय रूप से बढ़ावा देना है। नए पदाधिकारियों से उम्मीद जताई जा रही है कि वे संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें