फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: अरनियाला और कुठार कलां सड़क 12.07 करोड़ से होगी चकाचक

Sat, 02 Nov 2024 12:41 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
विकास
विज्ञापन

नौ किलोमीटर सड़क का लोक निर्माण विभाग की ओर से किया जा रहा निर्माण

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तीसरे चरण में पूरा होगा कार्य

सड़क निर्माण होने पर क्षेत्रवासियों को सुगम सफर के लिए मिलेगा बेहतर मार्ग
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। नजदीकी लोअर अरनियाला से कुठार कलां को जोड़ने वाली सड़क जल्द बनकर तैयार होगी। लोक निर्माण विभाग इस सड़क पर लगभग 12.07 करोड़ रुपये खर्च करेगा।
सड़क के निर्माण कार्य की प्रकिया जारी है। आने वाले कुछ माह में बेहतर सड़क सुविधा के साथ लोगों का सफर सुहाना होगा। लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की मानें तो मार्ग पर लगभग लगभग साढ़े नौ किलोमीटर का अपग्रेडेशन कार्य होना है। इसके लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तृतीय चरण में विकास कार्य को पूरा किया जाएगा। वर्तमान में इसे लेकर लोक निर्माण विभाग ऊना गंभीरता से डटा हुआ है, ताकि जल्द से जल्द लोगों को सड़क पर सुहाने सफर का लाभ मिल सके। हालांकि सड़क अपग्रेडेशन कार्य को लेकर जमीन संबंधित कुछ पेच कई स्थानों पर लेानिवि के समक्ष आ रहे हैं, लेकिन साथ-साथ विभागीय अधिकारी इसे दूर भी कर रहे हैं। अगर सब कुछ ठीक ठाक रहा, तो नववर्ष तक इस सड़क का अपग्रेडेशन कार्य हो जाएगा। इसके बाद लोगों को खुली ओर टारिंग युक्त सड़क देखने को मिलेगी। वर्तमान की बात करें तो यहां सड़क का काफी हिस्सा गड्ढों से युक्त है, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाइयां भी सामने आती हैं।
विज्ञापन

-
सड़क एवं अन्य विकास कार्यों को लेकर लोक निर्माण विभाग सक्रियता से पूरा कर रहा है। कड़ी में विभाग लोअर अरनियाला से कुठार कलां तक की सड़क का अपग्रेडेशन कार्य जल्द पूरा करेगा। इसे लेकर प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

-ई. हर्ष पुरी, अधीक्षण अभियंता, लोनिवि, ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें