फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नगर निगम के पुराने भवन को गिराने की तीन साल से नहीं मिल पाई मंजूरी

Mon, 24 Aug 2026 05:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। नगर निगम के पुराने भवन को गिराने की मंजूरी का मामला पिछले करीब तीन सालों से लटका हुआ है। नगर निगम की ओर से पुराने भवन को हटाकर इसी स्थान पर बहुउद्देशीय भवन का निर्माण करने की योजना बनाई गई है लेकिन उच्च अधिकारियों की स्वीकृति नहीं मिलने के कारण यह योजना अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है।
विज्ञापन

पुराने भवन को गिराने के लिए नगर निगम की ओर से प्रस्ताव तैयार कर उच्च अधिकारियों को भेजा गया था। इसके बाद से प्रस्ताव को मंजूरी मिलने का इंतजार किया जा रहा है। तीन साल का समय बीत जाने के बावजूद अभी तक इस संबंध में अंतिम स्वीकृति नहीं मिल पाई है। ऐसे में बहुउद्देशीय भवन के निर्माण की प्रक्रिया भी आगे नहीं बढ़ सकी है। नगर निगम की योजना के अनुसार पुराने भवन को हटाने के बाद खाली होने वाली जगह का इस्तेमाल बहुउद्देशीय भवन के निर्माण के लिए किया जाना है। इस भवन के बनने से निगम की विभिन्न गतिविधियों और अन्य सार्वजनिक कार्यों के लिए अतिरिक्त स्थान उपलब्ध होने की उम्मीद है। हालांकि जब तक पुराने भवन को गिराने की अनुमति नहीं मिलती तब तक प्रस्तावित निर्माण कार्य शुरू करना संभव नहीं है। इसके अलावा पुराने भवन की देखरेख पर नगर निगम कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इससे भवन का प्रयोग भी सही प्रकार से नहीं हो पा रहा है।


नगर निगम स्तर पर प्रस्ताव को मंजूरी दिलाने के लिए प्रक्रिया जारी है। मंजूरी मिलने के बाद ही पुराने भवन को गिराने और नए बहुउद्देशीय भवन के निर्माण की दिशा में आगामी कार्रवाई शुरू हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-पृथी पाल सिंह, आयुक्त नगर निगम ऊना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें