गगरेट (ऊना)। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नौ अप्रैल को गगरेट के निजी पैलेस में दोपहर 2:30 बजे एक जनसभा को संबोधित करेंगे। मंडल अध्यक्ष राजीव राजू ने बताया कि इसी सभा को लेकर रविवार को भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा की अगुवाई में रणनीति बनाई गई। इस अवसर पर जिला पार्षद सुशील कालिया, नरेंद्र ठाकुर, सतीश शर्मा, विजय चौधरी, अनिल डढ़वाल, लक्ष्मी जरियाल, मंजू जरियाल, तरसेम सिम्मी, संजीव पाराशर, अजय ठाकुर आदि मौजूद रहे। इस अवसर पर भाजपा प्रत्याशी चैतन्य शर्मा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर नौ अप्रैल को गगरेट में होने वाली जनसभा को सफल बनाने के लिए जुट जाएं।
मंडल गगरेट भाजपा की बैठक में चुनाव को लेकर कमेटी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। कमेटी में कांगड़ा बैंक के निदेशक पवन नंबरदार, जिला पार्षद सुशील कालिया, संगीता देवी एवं राजीव शर्मा का नाम शामिल किया गया। कमेटी को उपचुनाव के अभियान में सारी रणनीति बनाने का जिम्मा सौंपा गया है।