फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंशिका हत्याकांड : फौजी प्रवेश बोला-नहीं करना चाहता था शादी, रास्ते से हटा दिया

सार

ऊना जिले के जोल की बैरियां पंचायत में 24 वर्षीय अंशिका की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी प्रवेश कुमार ने गुनाह कबूल कर लिया है। आरोपी चाचा संजीव कुमार की भूमिका पर अभी भी संशय बना हुआ है। घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस पूछताछ में बोला, पहले ही अंशिका की हत्या की साजिश रच ली थी
विज्ञापन



मामले में आरोपी चाचा संजीव कुमार की भूमिका पर संशय बरकरार

संवाद न्यूज एजेंसी

बड़ूही (ऊना)। उपमंडल बंगाणा की उप तहसील जोल की बैरियां पंचायत की 24 वर्षीय युवती अंशिका की निर्मम हत्या के मामले में मुख्य आरोपी फौजी प्रवेश कुमार ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस पूछताछ में प्रवेश कुमार ने बताया कि उस पर शादी का दबाव बनाया जा रहा था, जबकि वह शादी नहीं करना चाहता था। पीछा छुड़ाने के लिए उसने पहले ही अंशिका को रास्ते से हटाने की साजिश रच ली थी।
पुलिस के अनुसार 23 सितंबर की रात प्रवेश ने अंशिका को बुलाकर उसकी हत्या की। अभी तक प्रवेश यह स्पष्ट नहीं कर पाया है कि हत्या में किस हथियार का उपयोग किया गया और शव को जलाने के लिए किस सामग्री का प्रयोग हुआ। वहीं, दूसरा आरोपी संजीव कुमार की भूमिका अब भी संदिग्ध बनी हुई है। जानकारी है कि संजीव कुमार प्रवेश को छोड़ने के लिए जम्मू तक गया था, लेकिन उसकी संलिप्तता पर अभी खुलासा बाकी है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र को गहरे शोक और आक्रोश में डाल दिया है। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंपा, जिसके बाद वीरवार सुबह अंशिका का अंतिम संस्कार किया गया। पूरे गांव में मातम का माहौल रहा। जहां 24 सितंबर को उसकी डोली सजने वाली थी, वहीं 25 सितंबर को परिजन कंधों पर बेटी की अर्थी उठाने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंशिका की अंतिम यात्रा में भीड़ उमड़ी। बच्चे, जवान और बुजुर्ग सभी की आंखें नम थीं। महिलाओं के करुण क्रंदन और परिजनों के विलाप से पूरा गांव गूंज उठा। हर जुबान पर यही मांग थी कि कातिल को फांसी की सजा मिलनी चाहिए। पुलिस ने बुधवार रात जम्मू से प्रवेश कुमार को पकड़कर चौकी जोल लाया, जबकि उसके चाचा संजीव कुमार को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था। बताया जा रहा है कि संजीव भी इस शादी के खिलाफ था और उसने कई बार इसका विरोध किया था। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है और शुक्रवार को उन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड की मांग की जाएगी। उन्होंने कहा कि पूछताछ के जरिए हत्या में प्रयुक्त हथियार को जल्द बरामद किया जाएगा। संजीव कुमार की भूमिका स्पष्ट करने के लिए उससे भी गहन पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें