फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: नंगल खुर्द में उत्साह से मनाया सालाना गुरमत समागम

विज्ञापन
विज्ञापन
रागियों ने कथा-कीर्तन से संगत को किया निहाल
विज्ञापन

ऊना। गुरु नानक देव जी की पीढ़ी में 15वें वंशज बाबा दविंद्र सिंह बेदी के स्थान नंगल खुर्द में शनिवार को सालाना गुरमत समागम उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस आयोजन का संचालन गुरु नानक देव जी के वंशज बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी एवं समस्त साध संगत की ओर से किया गया। इस अवसर पर श्री अखंड पाठ साहिब के भोग के बाद विभिन्न रागी जत्थों भाई हरदीप सिंह, गोपाल सिंह बालीवाल, भाई अर्जन सिंह, भाई बलविंदर सिंह सहित अन्य रागियों ने कथा-कीर्तन के माध्यम से उपस्थित संगत को निहाल किया।
विज्ञापन

समागम के दौरान बाबा सरबजोत सिंह जी बेदी ने गुरुओं की ओर से बताए गए उपदेशों पर चलने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर बाबा सुरिंदर सिंह, सुखविंदर सिंह, हरपाल सिंह कोटला, जोगमान सिंह, अवतार सिंह, त्रिलोक सिंह, ढेरा सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। समागम के बाद गुरु का अटूट लंगर भी श्रद्धा भाव से वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें