फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर डीए और एरियर की करें घोषणा : रमेश

Wed, 12 Aug 2026 11:52 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के प्रदेश प्रतिनिधि रमेश ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुक्खू से कर्मचारियों के लंबित वित्तीय लाभों की स्वतंत्रता दिवस पर घोषणा करने की मांग की है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सरकार कर्मचारियों को 15 फीसदी लंबित महंगाई भत्ता (डीए), डीए का एरियर और वेतन आयोग का लंबित एरियर जारी करे। पुरानी पेंशन बहाल कर सरकार ने कर्मचारियों के भविष्य को सुरक्षित किया है। अब लंबित डीए और एरियर की घोषणा से कर्मचारियों को महंगाई के दौर में राहत मिलेगी।
उनके अनुसार डीए की लंबित किस्तों के कारण नियमित कर्मचारी वर्तमान में करीब पांच से 15 हजार रुपये तक कम वेतन ले रहा है। रमेश ठाकुर ने कहा कि कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री के आग्रह पर वित्तीय लाभों के लिए इंतजार किया और सरकार का आर्थिक स्थिति सुधारने में सहयोग किया।
विज्ञापन

अब कर्मचारियों को उम्मीद है कि सरकार 15 अगस्त को लंबित लाभ देने की घोषणा करेगी। कई कर्मचारियों पर ऋण और अन्य वित्तीय दायित्वों का बोझ है। उनके अनुसार कर्मचारियों का डीए एरियर ही करीब दो से चार लाख रुपये तक लंबित हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें