फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भाषण प्रतियोगिता में छाए ऊना कॉलेज के अनमोल

Tue, 22 Sep 2026 05:36 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की ओर से शिमला के चौड़ा मैदान स्थित राजीव गांधी राजकीय महाविद्यालय में आयोजित अंतर-महाविद्यालय युवा उत्सव (ग्रुप-1) में राजकीय उत्कृष्ट स्नातकोत्तर महाविद्यालय ऊना के विद्यार्थी अनमोल शर्मा ने वागमिता (हिंदी भाषण) प्रतियोगिता में प्रदेशभर में दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय के अनुसार, यह पहली बार है जब विश्वविद्यालय स्तरीय युवा उत्सव की भाषण प्रतियोगिता में ऊना कॉलेज ने यह स्थान हासिल किया है।
प्रतियोगिता में अनमोल ने वैश्वीकरण विषय पर तार्किक प्रस्तुति और प्रभावी वक्तव्य दिया। उनकी प्रस्तुति ने निर्णायक मंडल का ध्यान आकर्षित किया। उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। प्राचार्या डॉ. मीता शर्मा और उपप्राचार्य डॉ. पुनीत कंवर ने अनमोल शर्मा और पूरी टीम को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें