कोटला खुर्द कन्या कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में दिखाया दम
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय कोटला खुर्द में प्रथम वार्षिक महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता करवाई गई। अंब के प्राचार्य डॉ. रमन कुमार शर्मा बतौर मुख्य अतिथी पहुंचे। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल और अनुशासन का महत्व बताया। उन्होंने विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी रहे खिलाड़ियों को मेडल देकर पुरस्कृत किया।
100 मीटर दौड़ में प्रथम अंजलि, द्वितीय कोमल और प्रियंका तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा 200 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में मोनिका प्रथम, जया चौधरी द्वितीय और पूजा तृतीय स्थान पर रहीं। रिले दौड़ में बीए द्वितीय की छात्राएं प्रथम, बीए अंतिम की छात्राएं द्वितीय, बीए प्रथम वर्ष की छात्राएं तृतीय रहीं। इसके अलावा लंबी कूद में अंजलि प्रथम, मोनिका द्वितीय और दिव्या तृतीय रही। गोला फेंक में अदिती प्रथम, प्रतीक्षा द्वितीय, आंचल तृतीय स्थान पर रही। रस्साकशी प्रतियोगिता बीए तृतीय वर्ष की छात्राएं प्रथम, बीए द्वितीय की छात्राएं उपविजेता रहीं। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रचार्य डा. राजिंदर शर्मा, प्रो. रवि राज, प्रो. प्रवीण सैनी, प्रो. ममता कुमारी, डॉ. सनोज कुमार, प्रो. रमन कुमारी, प्रो. नीना, प्रो. कनिका शर्मा मौजूद रहे।