फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगबाड़ी स्टाफ के पदों के लिए करें 19 तक आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना। बाल विकाल प्ररियोजना धुंदला के तहत आंगनबाड़ी केंद्रों में पद भरे जाएंगे। कोट, डोहक, समूरखुर्द, अंबेहड़ा धीरज और कुखेहड़ा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और आंगनबाड़ी केंद्रों अंबेहड़ा धीरज, खुरवाईं, अमरोह व बैरियां-2 में आंगनबाड़ी सहायिकाओं के पद भरने वाले हैं।
विज्ञापन

इसके लिए 19 दिसंबर को सुबह दस बजे साक्षात्कार होगा। सीडीपीओ बंगाणा हरीश मिश्रा ने बताया कि जिन उम्मीदवारों ने कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किए हैं वे 19 दिसंबर को सुबह दस बजे समस्त प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियों सहित बाल विकास परियोजना अधिकारी धुंदला स्थित कार्यालय में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि पात्र महिला उम्मीदवार जो किसी कारणवश इन पदों के लिए आवेदन नहीं कर पाईं, वे भी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियों सहित इस साक्षात्कार में भाग ले सकतीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें