फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: भंडारे की तैयारियों के बीच गिरा पुराना पेड़, 14 वर्षीय किशोर की मौत, एक गंभीर

Mon, 02 Jun 2025 10:48 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टाहलीवाल (ऊना)

सार

थाना टाहलीवाल के तहत ग्राम नंगल कलां में बाबा बालक नाथ मंदिर प्रांगण में भंडारे की तैयारियों के दौरान रविवार सुबह पुराना पेड़ गिरने से 14 वर्षीय वंश की मौत हो गई। जबकि, गांव के ही एक अन्य व्यक्ति मोहन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। 
विज्ञापन
14 वर्षीय लड़के की मौत, एक गंभीर - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले क थाना टाहलीवाल के तहत ग्राम नंगल कलां में बाबा बालक नाथ मंदिर प्रांगण में भंडारे की तैयारियों के दौरान रविवार सुबह पुराना पेड़ गिरने से 14 वर्षीय वंश की मौत हो गई। जबकि, गांव के ही एक अन्य व्यक्ति मोहन लाल गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के अनुसार रविवार को गांववासी मंदिर परिसर की सफाई और तैयारियों में जुटे थे। वंश भी इस कार्य में शामिल था। इस दौरान अचानक एक पुराना और कमजोर पेड़ उसकी ओर गिर गया। पेड़ के सीधे सिर पर गिरने से वंश की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, पास खड़े मोहन लाल पेड़ की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए। टाहलीवाल थाना प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर निरीक्षण किया गया और जरूरी सबूत जुटाए गए। पुलिस ने वंश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना भेज दिया।

विज्ञापन


घायल मोहन लाल को तत्काल ऊना अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वंश के माता-पिता और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार यह एक दुर्भाग्यपूर्ण हादसा था और उन्होंने किसी प्रकार की साजिश या संदेह से इनकार किया। वंश का अचानक यूं चले जाना परिवार और पूरे गांव के लिए गहरा आघात है। वंश के पिता मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। उसकी मां गृहिणी है। एक बहन है, जो पढ़ाई कर रही है। गरीब परिवार पर दुखों का पहाड़ टूटा पड़ा है। हादसे ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया है। वंश एक होनहार और हंसमुख बच्चा था, जो हर गतिविधि में सक्रिय रूप से भाग लेता था। नगर पंचायत प्रधान प्रकाश चंद (ढांगू) और ग्रामीणों ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए प्रशासन से पुराने और कमजोर पेड़ों की समय पर कटाई का आग्रह किया, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि मौके पर मौजूद सभी गवाहों और परिजनों के बयान दर्ज कर लिए हैं। मामले की जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें