फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त कार्यालय ऊना का एक कर्मचारी कोरोना संक्रमित, उपायुक्त आइसोलेट

विज्ञापन
उपायुक्त कार्यलय में कोरोना का मामला आने से सुना पड़ा कार्यलय - फोटो : Una
विज्ञापन
ऊना। उपायुक्त कार्यालय में एक कर्मचारी के कोविड पॉजिटिव आने के बाद कार्यालय की कुछ ब्रांचों को 48 घंटे के लिए बंद कर दिया है। डीसी चेंबर और पीएस ऑफिस ब्रांच को फिलहाल बंद करने के आदेश दिए गए हैं। सैनिटाइजेशन के बाद ये ब्रांचें बुधवार को खुलेंगी। कर्मचारी के कोविड पॉजिटिव आने के बाद उपायुक्त राघव शर्मा भी 48 घंटे के लिए अपने आवास पर आईसोलेट हो गए हैं। वे भी कोविड टेस्ट करवाएं।
विज्ञापन

जिलाधीश ने कहा कि उपायुक्त कार्यालय की बंद सभी ब्रांच के कर्मचारियों और अधिकारियों के टेस्ट करवाए जाएंगे। वे स्वयं भी कोविड टेस्ट की जांच प्रक्रिया से गुजरेंगे। इसके अतिरिक्त सहायक आयुक्त ब्रांच और जिला राजस्व अधिकारी ब्रांच के अधिकारियों और कर्मचारियों के भी बारी-बारी से टेस्ट होंगे। उन्होंने जिलावासियों से अपील की कि कोरोना के प्रति एहतियात बरतें। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करें। उचित दूरी के नियम का पालन करें।
उन्होंने कहा कि जिला में कोरोना से मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है, इसलिए बेहद आवश्यक है कि सर्दी, खांसी, बुखार अथवा सांस लेने में दिक्कत होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य संस्थान में जाकर टेस्ट करवाएं। डीसी ने कहा कि देर से अस्पताल पहुंचने के कारण ही जिला में कोरोना से मौतें हो रही हैं। पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में आने के बाद बिना टेस्ट करवाए घर से बाहर न निकलें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी। कोरोना महामारी की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग करें क्योंकि यह सभी के हित में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें