फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: श्रद्धालुओं और बस को चिंतपूर्णी छोड़ चला गया नाराज चालक

Mon, 22 Jun 2026 12:14 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
भरवाईं (ऊना)। विश्व प्रसिद्ध शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी में उस समय हड़कंप मच गया, जब चंडीगढ़ से छह देवी दर्शन यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की बस का नाराज होकर चालक यात्रियों और बस को बीच रास्ते में छोड़कर चला गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार श्रद्धालुओं ने छह देवी दर्शन की यात्रा बुक की थी। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने माता चामुंडा देवी, कांगड़ा स्थित माता ब्रजेश्वरी देवी, ज्वालामुखी और बगलामुखी के दर्शन किए और अंतिम पड़ाव के रूप में चिंतपूर्णी पहुंचे थे। रविवार को उनका नैना देवी मंदिर जाने का कार्यक्रम था, जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ लौटना था।
श्रद्धालुओं के अनुसार बस चालक किसी बात को लेकर नाराज हो गया और 10 मिनट में वापस आने की बात कहकर बस से चला गया। काफी देर तक जब वह वापस नहीं लौटा तो यात्रियों ने उससे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन चालक ने फोन पर आने से साफ इन्कार कर दिया। इसके कुछ समय बाद उसका मोबाइल फोन भी बंद हो गया।
विज्ञापन

बस चालक के अचानक गायब हो जाने से श्रद्धालु काफी परेशान हो गए और असमंजस की स्थिति बन गई। यात्रा रुक जाने के कारण सभी यात्री चिंतित हो गए। इस बीच मामले की जानकारी मंदिर प्रशासन को दी गई।
सूचना मिलते ही श्री चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट ने मानवीय पहल करते हुए श्रद्धालुओं के भोजन और रात्रि विश्राम की व्यवस्था की। वहीं ट्रैवल एजेंसी को भी सूचित किया गया, जिसके बाद एजेंसी ने आश्वासन दिया कि जल्द ही नया चालक भेजकर यात्रा को आगे बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन

इस घटना से श्रद्धालुओं की यात्रा कुछ समय के लिए प्रभावित रही, हालांकि मंदिर ट्रस्ट की तत्परता से उन्हें राहत मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें