फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una: चौकीमन्यार-कैंट सड़क मार्ग पर दर्दनाक हादसा, पिकअप के नीचे दबने से युवक की मौत

Sun, 21 Jun 2026 01:09 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, बडूही (ऊना)।

सार

पुलिस चौकी जोल के तहत चौकीमन्यार-कैंट सड़क मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में टकारला निवासी एक युवक की मौत हो गई। 
विज्ञापन
चौकीमन्यार-कैंट सड़क मार्ग पर हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल बंगाणा के अंतर्गत पुलिस चौकी जोल के तहत चौकीमन्यार-कैंट सड़क मार्ग पर रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में टकारला निवासी एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान अजय कुमार (पुत्र केवल कृष्ण), निवासी टकारला के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अजय कुमार अपने घर के लिए जंगल से बालन लेकर पिकअप वाहन में जा रहा था। जब वह चौकीमन्यार कैंट सड़क मार्ग से गुजर रहा था, तो सड़क के किनारे की मिट्टी अचानक धंस गई। सड़क का किनारा दबने से वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप सड़क से नीचे की ओर पलट गई। हादसे के दौरान अजय कुमार वाहन के नीचे दब गया।  घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी जोल की टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें