फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: प्रदेश की कॉलेज रैंकिंग में अंब कॉलेज आठवें स्थान पर

Sun, 18 Oct 2026 12:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
अंब (ऊना)। राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय अंब ने उच्चतर शिक्षा निदेशालय की प्रदेश स्तरीय आंतरिक रैंकिंग में आठवां स्थान हासिल किया है।
विज्ञापन

सत्र 2024-25 के आधार पर हुए ऑनलाइन मूल्यांकन में कॉलेज ने अपनी रैंकिंग में उल्लेखनीय सुधार किया है। इससे पहले संस्थान करीब 30वें स्थान पर था।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. दर्शन धीमान ने बताया कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने निर्धारित मानकों के आधार पर प्रदेश के कॉलेजों का मूल्यांकन किया।
संस्थान की ओर से जमा करवाई गई स्व-मूल्यांकन रिपोर्ट के आधार पर ऑनलाइन रैंकिंग तय की गई। इस प्रक्रिया में कॉलेजों के प्रदर्शन से जुड़ी विभिन्न जानकारियों का आकलन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रैंकिंग प्रक्रिया में निर्धारित सात से आठ मानकों पर जानकारी जुटाकर मूल्यांकन किया जाता है।
पहले सात स्थानों पर रहने वाले कॉलेजों का भौतिक सत्यापन भी किया जाता है। अंब कॉलेज ने ऑनलाइन मूल्यांकन में आठवां स्थान प्राप्त किया है।
डॉ. दर्शन धीमान ने कहा कि करीब 30वें स्थान से शीर्ष आठ में पहुंचना कॉलेज के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह संस्थान के प्रदर्शन में हुए सुधार को दर्शाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें