फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: सभी स्कूलों को ऑनलाइन हाजिरी का डाटा अप-टू-डेट रखने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
दिवाली के बाद सभी संस्थानों के हाजिरी से जुड़े आंकड़ों की होगी पड़ताल
विज्ञापन

कई संस्थान नहीं कर रहे गंभीरता से ऑनलाइन हाजिरी से जुड़े निर्देशों का पालन

संवाद न्यूज एजेंसी

ऊना। जिले के सभी स्कूलों में ऑनलाइन हाजिरी का आकड़ा अप-टू-डेट रखने के आदेश दिए गए हैं। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने सभी शिक्षण संस्थानों को आदेश जारी किए हैं। त्योहारों के बाद स्कूलों में इस आकड़े की पड़ताल की जाएगी। बताया जा रहा कि कई स्कूल अध्यापकों और बच्चों की हाजिरी का आंकड़ा समय रहते अपडेट नहीं कर रहे। इसकी एक रिपोर्ट शिक्षा विभाग के पास पहुंची है। विभाग की टीम जल्द सूची में शामिल स्कूलों का निरीक्षण करेगी। जानकारी के अनुसार शिक्षक व गैर शिक्षक कर्मचारियों की हाजिरी अब मोबाइल एप (स्विफ्ट-चैट, वीएसके) पोर्टल पर लग रही है। वहीं, विद्यार्थियों की हाजिरी का आंकड़ा भी ऑनलाइन पोर्टल पर नियमित तौर पर भरा जाता है। इस प्रक्रिया को मोबाइल एप के माध्यम से पूरा किया जाता है। सूत्रों के अनुसार जिले के 20 से अधिक स्कूलों में इस आंकड़े को नियमित तौर पर नहीं भरा जा रहा। इसमें अधिक संख्या प्राथमिक स्कूलों की है। अब विभाग की ओर से इसपर सख्त बढ़ाने को लेकर रूपरेखा तैयार की जा रही।
विज्ञापन

उपनिदेशक जिला प्रारंभिक शिक्षा विभाग सोमलाल धीमान ने बताया कि ऑनलाइन हाजिरी को लेकर सभी स्कूलों को सख्ती से निर्देश दिए गए हैं। कहा कि कई संस्थान इसमें लापरवाही बरत रहे हैं। कहा कि आगामी दिनों में हाजिरी से जुड़ी लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें