फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: पटाखा बेचने वाली दुकानों में की अग्निशमन यंत्रों की जांच

विज्ञापन
मैहतपुर बाजार में निरीक्षण करते अ​ग्निशमन विभाग के अ​धिकारी। स्त्रोत विभाग - फोटो : ramnagar news
विज्ञापन
ऊना। अग्निशमन विभाग की टीम ने शनिवार को दलबल के साथ मैहतपुर बाजार का निरीक्षण किया। इस दौरान पटाखों की 20 दुकानों में लगे अग्निशमन यंत्रों की जांच की। साथ ही पटाखा बेचने वाली दुकानों के लाइसेंस आदि की भी जांच की। कुछ दुकानदारों के पास लाइसेंस नहीं मिले। दुकानदारों ने विभाग को बताया कि उन्हें ऑनलाइन पैसे जमा करवाकर अप्लाई किया है। रविवार तक लाइसेंस मिलने की उम्मीद है। फायर अधिकारी अशोक राणा ने बताया कि इस दौरान दुकानदारों को आग से बचाव की भी जानकारी दी गई। कई प्रकार की हिदायतें भी पटाखा बेचने वालों को दुकानदारों को दी गईं। उन्होंने सभी दुकानों का निरीक्षण कर उन्हें एहतियात बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि रविवार को ऊना शहर में सभी पटाखा बेचने वाली दुकानों का निरीक्षण किया जाएगा। अनियमितता पाए जाने पर कार्रवाई भी की जाएगी। -संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें