फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: डिजिटल प्लेटफार्म से जुड़े ऊना मंडल के सभी डाकघर

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहतपुर (ऊना)। डाक विभाग ऊना की आईटी 2.0 परियोजना का शुभारंभ सोमवार को हुआ। इसके तहत ऊना डाक मंडल के अंतर्गत आने वाले सभी डाकघरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ दिया गया है। यह परियोजना एपीटी एप्लिकेशन (एडवांस्ड पोस्टल टेक्नोलॉजी) के अंतर्गत लागू की गई है, जिस पर बीते कई दिनों से युद्धस्तर पर कार्य चल रहा था।
विज्ञापन

विभाग के आईटी सेल सहित सभी अधिकारी, कर्मचारी और ग्रामीण डाक सेवक (जीडीएस) ने शनिवार और रविवार को भी पूरी तत्परता से कार्य करते हुए इस परियोजना को सफलतापूर्वक लागू किया। इस परिवर्तनकारी पहल का उद्देश्य शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में डाक सेवाओं को अधिक आधुनिक, पारदर्शी और दक्ष बनाना है।
विज्ञापन

अब विभिन्न योजनाओं को डिजिटल माध्यम से और अधिक सरल एवं सुविधाजनक ढंग से लागू किया जा सकेगा। इससे ग्राहकों को तेज और भरोसेमंद सेवा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें