फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: गग्गी हत्याकांड में बड़ी कामयाबी, हत्या में इस्तेमाल बाइक और दो हेलमेट बरामद

विज्ञापन
गोली कांड मामले में इस्तेमाल की गई बाइक खड्ड में झाड़ियां में छिपाई और इस्तेमाल किए गए हेलमेट।
विज्ञापन
ऊना। ऊना जिला मुख्यालय से सटे बसाल क्षेत्र में हुए राकेश उर्फ गग्गी हत्याकांड मामले में पुलिस को एक अहम सुराग हाथ लगा है। हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक और दो हेलमेट बरामद कर लिए गए हैं। यह बरामदगी जिला के बढ़ेड़ा खड्ड से हुई है, जहां बाइक और हेलमेट झाड़ियों में छिपा कर रखे गए थे। मामले की जांच कर रहे एएसपी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि पुलिस को यह सफलता तब मिली जब स्थानीय ग्रामीणों ने खड्ड में लावारिस हालत में पड़ी बाइक और हेलमेट की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। बरामद की गई बाइक पर लगाए गए नंबर को मिटा दिया गया था, जिससे उसकी पहचान करना फिलहाल मुश्किल बना हुआ है। यह बाइक 27 जुलाई, रविवार को दिनदहाड़े हुए हत्याकांड के दौरान इस्तेमाल की गई थी। घटना के आठ दिन बाद पुलिस को यह सफलता मिली है, जिससे जांच को एक नई दिशा मिलने की उम्मीद है। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह बाइक किसकी है और इसे कहां से लाया गया था। पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए पांच टीमें गठित की हैं, जो प्रदेश सहित बाहरी राज्यों में भी दबिश दे रही हैं। पुलिस को शक है कि यह वारदात किसी संगठित गिरोह के इशारे पर की गई है और इसके पीछे कोई मास्टरमाइंड हो सकता है। मामले में फोरेंसिक रिपोर्ट का भी इंतजार किया जा रहा है, जिससे गोली और पिस्तौल की पुष्टि हो सकेगी। पुलिस अब तक 50 से 60 लोगों से पूछताछ कर चुकी है, लेकिन अभी तक राकेश उर्फ गग्गी के मोबाइल का भी कोई सुराग नहीं मिल पाया है। वहीं, हत्या में शामिल बाइक सवार दो हमलावरों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन




गौरतलब है कि राकेश उर्फ गग्गी उस दिन किसी टूर्नामेंट में जाने से पहले बसाल स्थित एक बार्बर की दुकान पर बाल कटवाने रुका था। इसी दौरान बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावर पहुंचे और बिना किसी चेतावनी के उस पर चार गोलियां दाग दीं। राकेश मौके पर ही मौत के घाट उतर गया।



पुलिस का दावा – जल्द सुलझेगा मामला



एसपी अमित यादव ने बताया कि पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और बहुत जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि बाइक और हेलमेट की बरामदगी के बाद अब जांच काफी हद तक आगे बढ़ गई है।

गोली कांड मामले में इस्तेमाल की गई बाइक खड्ड में झाड़ियां में छिपाई और इस्तेमाल किए गए हेलमेट।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें