दौलतपुर चौक (ऊना)। नगर पंचायत दौलतपुर चौक में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। आरक्षण व्यवस्था स्पष्ट होने के बाद अब यह तय माना जा रहा है कि अगला अध्यक्ष वार्ड दो (तूता वाला खूह) से चुना जाएगा। इसके साथ ही इस वार्ड का राजनीतिक महत्व अचानक बढ़ गया है और सभी की नजरें यहीं टिक गई हैं।
वार्ड नंबर-2 को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। ऐसे में इस वर्ग से संभावित महिला उम्मीदवारों की सक्रियता बढ़ गई है। नए चेहरों के साथ-साथ राजनीतिक परिवारों में भी हलचल तेज हो गई है और दावेदारों ने जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बार अध्यक्ष पद के समीकरण पूरी तरह वार्ड दो के इर्द-गिर्द ही घूमेंगे। यही वजह है कि दावेदार इस वार्ड में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए घर-घर संपर्क साध रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बार चुनाव पहले से अधिक रोचक रहने वाले हैं। नए और पुराने चेहरों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।
नगर पंचायत दौलतपुर
वार्ड 1- शिव मंदिर क्षेत्र अनारक्षित
वार्ड 2 - तूतां वाला खूह अनुसूचित जाति
वार्ड 3- सीता राम मंदिर महिला
वार्ड 4 - पुखर क्षेत्र अनारक्षित
वार्ड 5 - बेहली क्षेत्र अनारक्षित
वार्ड 6 - मुख्य तालाब महिला
वार्ड 7 - भट्ठा क्षेत्र आरक्षित महिलाओं के लिए