फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अकाली-भाजपा लगाएगी जीत की हैट्रिक : अनुराग

Wed, 18 Jan 2017 11:04 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/बंगाणा
विज्ञापन
ऊना में एक पेट्रोल पंप का उदघाटन करते सांसद अनुराग ठाकुर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि आगामी विस चुनाव में हिमाचल भी कांग्रेस मुक्त राज्य बन जाएगा। पांच राज्यों के चुनाव में भाजपा अच्छा प्रदर्शन करेगी। पंजाब में अकाली-भाजपा की सरकार जीत की हैट्रिक लगाएगी। बुधवार को बंगाणा के लोक निर्माण विश्रामगृह में पत्रकार वार्ता में सांसद ने प्रदेश सरकार और कांग्रेस संगठन के बीच सही तालमेल न होने की बात कही। उन्होंने कहा कि विस चुनाव में किए कांग्रेस के वायदे अधूरे हैं। चार वर्ष बाद मुख्यमंत्री बेरोजगारी भत्ता देने से मुकर रहे हैं। वीरभद्र सिंह और सुखविंद्र सुक्खू जनता का ध्यान बांटने को आपस में उलझ रहे हैं। बेरोजगारी भत्ते के नाम पर युवाओं से धोखा किया गया है। आरोप लगाया कि जहां भी कांग्रेस सरकारें हैं, उन राज्यों में नशे को बढ़ावा मिला है। अन्य राज्यों पर नशे के आरोप लगाने से पहले खुद प्रदेश सरकार नशा माफिया पर रोक लगाए।
विज्ञापन


इसके बाद सांसद अनुराग ठाकुर ने जसाणा पंचायत के दमोहड़ गांव में बंगाणा से शांतला रोड पर नए पेट्रोल पंप का उद्घाटन भी किया। इसके उपरांत कुटलैहड़ विस क्षेत्र के दुर्गम क्षेत्र रैंप से वोहरू रोड के प्रथम चरण का भूमि पूजन किया। नाबार्ड के अधीन बनने वाले बीबीएमवी रोड पर प्रथम चरण में साढ़े तीन करोड़ खर्च होंगे। फॉरेस्ट क्लीयरेंस न मिलने से सड़क नहीं नहीं बन पाई थी। इस रोड को केंद्रीय पर्यावरण मंत्रालय से फॉरेस्ट क्लीयरेंस दिलाई गई है। अनुराग ने कहा कि पिछड़े क्षेत्रों का विकास करवाना उनकी प्राथमिकता में है। बीबीएमबी के चेयरमैन एसके शर्मा ने कहा कि उक्त क्षेत्र की सड़क क्षेत्र में बीबीएमवी सुविधाएं उपलब्ध करवाने का प्रयास करेगा। इस अवसर पर पर कुटलैहड़ विस क्षेत्र के विधायक वीरेंद्र कंवर, नैनादेवी के विधायक रणधीर शर्मा, बीबीएमवी के चेयरमैन एसके शर्मा, भाजपा महामंत्री यशपाल राणा, सुरेंद्र हटली, मास्टर तरसेम, भाजयुमो अध्यक्ष राम सिंह सहित अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें