फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुड़ोवाल में आग की भेंट चढ़ी पशुशाला

Tue, 17 Jan 2017 10:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
शिमला में गांव जलकर खाक - फोटो : SELF
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव झुड़ोवाल में भीषण अग्निकांड में पशुशाला जलकर राख हो गई। घटना में दो मवेशी भी जिंदा जल गए। आग की घटना में पीड़ित परिवार का करीब तीन लाख का नुकसान बताया जा रहा है। अग्निशमन विभाग के दलबल ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया तथा साथ लगते घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। पुुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर जायजा लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हालांकि, आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। जानकारी के मुताबिक झुड़ोवाल निवासी विलंबी देवी के घर के समीप स्थित पशुशाला में सोमवार रात करीब दस बजे अचानक आग भड़क गई। आग की लपटें देख लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन


देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कुछ ही पलों में आग से पशुशाला जल कर राख हो गई। स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने का प्रयास किया लेकिन सब असफल रहे। भीषण अग्निकांड में पशुशाला में बांधे दो मवेशी भी जिंदा जल गए। जबकि, पशुशाला में रखी त्यूड़ी, मक्की, गेहूं और इमारती लकड़ी सहित अन्य कीमती सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। मामले की सूचना अग्रिशमन विभाग ऊना को दी गई। अग्निशमन विभाग की ओर से प्रेम, मनोहर, रणजीत, तरसेम सहित अन्यों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया और साथ लगते घरों को आग की चपेट में आने से बचा लिया। आग कैसे लगी, इसका अभी पता नहीं चल सका है। दमकल विभाग के प्रभारी सरवण कुमार ने बताया कि आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी और कर्मियों को मौके पर भेज कर स्थिति को काबू कर लिया गया था। उधर, एसपी अनुपम शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले के संदर्भ में आगामी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें