नकडोह में महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए युकां व कांग्रेस कार्यकर्ता। संवाद
- फोटो : Una
मरवाड़ी (ऊना)। महंगाई के खिलाफ युवा कांग्रेस और गगरेट ब्लॉक कांग्रेस सड़कों पर उतरी। शनिवार को पूर्व विधायक राकेश कालिया की अगुवाई में नकडोह बाजार में रैली निकाली गई। इस दौरान केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।
पूर्व विधायक राकेश कालिया ने कहा कि सरकार करोड़ों के कर्ज लेकर प्रदेश की जनता को महंगाई की गर्त में धकेल रही है। कर्ज का बोझ प्रदेश की जनता पर पड़ रहा है। प्रदेश के मंत्री व प्रदेश प्रभारी जनता के पैसे पर हेलिकॉप्टर की सैर कर रहे हैं। यूपीए सरकार के समय महंगाई के नाम पर हो हल्ला मचाने वाले भाजपा नेता सत्ता के लालच में खामोश हैं। उन्होंने विधायक पर भी क्षेत्र की समस्याओं की अनदेखी का आरोप लगाया। कहा कि प्रदेश व केंद्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। इस मौके पर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सुरेंद्र ठाकुर, युवा अध्यक्ष अमन ठाकुर, बीडीसी अनिल डढवाल, रिषभ कोहल, नवाब काकू, डिंपी, विक्रांत, अभिषेक ठाकुर, अरुण, दीपू, बलविंद्र राणा, मनदीप डढवाल, मनीष कुमार उपस्थित रहे।