फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वर्णकारों ने फूंका जेटली का पुतला

Sat, 26 Mar 2016 05:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ऊना
विज्ञापन
ऊना में बंद दुकानें। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्साइज ड्यूटी के विरोध में स्वर्णकारों ने जिला मुख्यालय पर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। हिमाचल व्यापार मंडल ने स्वर्णकारों का समर्थन देते हुए जिला भर में समस्त व्यापारियों ने अपनी दुकानें बंद रखीं। इससे ऊना में बंद का खासा असर रहा। स्वर्णकारों और व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ रोष रैली निकालते हुए पुराना बस स्टैंड के समीप केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली का पुतला भी फूंका। इससे पहले स्वर्णकारों तथा व्यापारियों ने एमसी पार्क से शव यात्रा निकालते हुए जबरदस्त प्रदर्शन किया। शव यात्रा एमसी पार्क से शुरू हुई, जो लाल बत्ती चौक, अरविंद मार्ग, मेन बाजार से होते हुए पुराना बस स्टैंड पर खत्म हुई। इस दौरान व्यापारियों ने मोदी और जेटली के खिलाफ नारेबाजी कर अपना गुबार निकाला।
विज्ञापन


व्यापार मंडल के प्रदेशाध्यक्ष सोमेश शर्मा ने कहा कि स्वर्णकार लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं और न्यायसंगत मांग को स्वीकार करने में केंद्र सरकार के ढुलमुल रवैया अपनाए हुए है। उन्होंने कहा कि देशव्यापी आंदोलन में स्वर्णकारों को वार्ता तक के लिए सरकार नहीं बुला रही है। सोमेश शर्मा ने कहा कि सरकार को रोजी रोटी बंद करने का प्रयास नहीं करना चाहिए। सरकार को भी स्वर्णकारों की मांग को स्वीकार कर राहत देनी चाहिए। वहीं, जिला स्वर्णकार संघ के महासचिव विजय कोहली ने कहा कि जब तक सरकार हमारी मांग को स्वीकार नहीं करती, तब तक संघर्ष जारी रहेगा। मांगों को लेकर अगर उग्र संघर्ष भी करना पड़ा, तो भी पीछे नहीं हटा जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि मांगें न मानी गईं, तो आने वाले समय में कोई भी स्वर्णकार परिवार भाजपा को वोट नहीं डालेगा।

इस अवसर पर महासचिव राकेश कैलाश, प्रदेश कांग्रेस सदस्य सतपाल राजयादा, आप के जिला संयोजक अनूप केसरी, जिला स्वर्णकार संघ के प्रधान सोमनाथ, सतदेव रसीन, विवेक विक्कू, विकास, राम कुमार, सुभाष, बाल कृष्ण, मदन लाल सोनी, सतदेव, पवन कुमार, सुभाष, चंद्रराज, विवेक, सोनी कुमार, संजीव कुमार, बॉबी, पीआरओ श्याम हांडा, मूलराज, प्रिंस, टेकचंद सोनी, सचदेव, राजीव सोनी, अशोक कुमार, विक्की, कृष्ण, विक्रम, जनक, प्रिंस, अवतार धीमान, विजय हांडा, इकबाल सिंह, मोती लाल कपिला, रविंद्र अरोड़ा, पंकज कतना, गोपाल कपिला, कुलदीप शर्मा, प्राण नाथ, केवल कृष्ण तथा लक्की मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें