फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: बारिश के बाद फसलों पर खाद का छिड़काव करने में जुटे किसान

Thu, 05 Jun 2025 06:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
ऊना पहुंची यूरिया खाद की खेप। संवाद
विज्ञापन
ऊना। जिला में मंगलवार रात और बुधवार दोपहर को बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। फसलों के लिहाज से बेहतर हुए मौसम के बीच अब किसान फसलों पर खाद का छिड़काव करने में जुट गए हैं। इसके लिए उर्वरक सहकारी संगठन इफको की ओर से खाद की खेप मंगवाई जा रही है। जिला मुख्यालय स्थित गोदाम में बुधवार सुबह यूरिया खाद की 750 बोरी खेप पहुंची है। जानकारी के अनुसार जिला में वर्तमान में अगेती मक्की और हरी सब्जियों में भिंडी, घिया, कद्दू, बैंगन तैयार हो रहे हैं। बीते दिनों लगातार तेज धूप खिलने से किसानों को सिंचाई करने में मशक्कत करनी पड़ रही थी। हालांकि बारिश के बाद खेतों में कुछ नमी लौटी और किसान अब यूरिया खाद के छिड़काव में जुट गए हैं। इसके लिए किसानों ने यूरिया खाद की खरीद करना शुरू कर दिया। ध्यान रहे कि जिला में तैयार हो रही अगेती मक्की की फसल में खरपतवार ने किसानों की परेशानी बढ़ाई हुई है। किसानों में विनोद कुमार, तरसेम लाल, सुरेंद्र कुमार, वरिंद्र सिंह ने बताया कि खरपतवारों से मक्की की पौधे की वृद्धि रुकी हुई है। खरपतवार नाशकों का छिड़काव करने से भी समस्या का समाधान होता नजर नहीं आ रहा।
विज्ञापन


कृषि उपनिदेशक ऊना डॉ. कुलभूषण धीमान ने बताया कि किसान जमीन में उपयुक्त नमी को ध्यान में रखते हुए खाद का छिड़काव करें। अगर जमीन में नमी कम है तो फसल की सिंचाई के बाद ही छिड़काव करें। खरपतवार की समस्या के समाधान को लेकर किसान विभाग के अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें