घनारी (ऊना)। दौलतपुर चौक से चोरी की गई बाइक को लेकर भागे पंजाब के मुकेरियां क्षेत्र के दो युवकों को बाइक मालिक ने तलवाड़ा के पास झीर दी खुई में पकड़ लिया। बाइक मालिक ने अपने साथी के साथ पीछा कर इन्हें दबोचा और मरवाड़ी चेक पोस्ट पर हिमाचल पुलिस को सौंप दिया। एएसपी ऊना सुरिंद्र शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों में आपसी बातचीत से मामला सुलझा लिया गया और बाइक मालिक ने मामला दर्ज करवाने से इन्कार कर दिया। पुलिस ने चेतावनी देकर दोनों युवकों को छोड़ दिया।