फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: फरार कैदी को पकड़ने के बाद अदालत में किया पेश, दो दिन की रिमांड पर भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
ऊना का बताया जा रहा कैदी को भगाने वाले बाइक सवार
विज्ञापन

ऊना कोर्ट परिसर से फरार हो गया था चंडीगढ़ पुलिस के साथ पेशी के लिए आया कैदी
संवाद न्यूज एजेंसी
ऊना। ऊना कोर्ट परिसर से मंगलवार को चंडीगढ़ पुलिस की गिरफ्त से फरार हुए कैदी को चंद घंटों के अंतराल में पकड़ने के बाद पुलिस ने बुधवार को अदालत में पेश किया। यहां से उसे दो दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। अब पुलिस उससे फरार करने में मददगार बने बाइक चालक साथी का पता लगाएगी। फिलहाल बात सामने आ रही है कि बाइक चालक ऊना सहित आसपास के गांवों का ही बताया जा रहा है। इसकी धरपकड़ के लिए पुलिस विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है। फिलहाल पकड़े गए अमृतसर निवासी कैदी कर्ण से पूछताछ जारी है। चंडीगढ़ की बुड़ैल जेल में बंद विचाराधीन कैदी कर्ण वर्ष 2020 में ऊना के डंगोली में चिट्टा के साथ पुलिस के हत्थे चढ़ा। इसी केस में मंगलवार को चंडीगढ़ पुलिस ने उसे ऊना कोर्ट में पेश करना था। लेकिन, चंडीगढ़ पुलिस को की नजरों को धोखा देकर कर्ण पहले से मौजूद बिना नंबर की बाइक सवार युवक संग यहां से फरार हो गया। चंडीगढ़ पुलिस ने इसकी शिकायत ऊना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने छह घंटों के अंतराल में कर्ण को ऊना के नजदीकी चताड़ा के जंगल के पास धर दबोचा। पुलिस अब उसके साथी की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस ने फरार कैदी कर्ण को चताड़ा के जंगल के पास मंगलवार रात पकड़ लिया था। अब उसके साथी की तलाश जारी है, जाे ऊना का ही बताया गया है। कर्ण को अदालत ने दो दिन की रिमांड पर भेजा है।
विज्ञापन


-संजीव भाटिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ऊना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें