फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Una News: टाहलीवाल सीवरेज परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी, 24.10 करोड़ होंगे खर्च

Wed, 10 Jun 2026 06:44 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
टाहलीवाल (ऊना)। हरोली विधानसभा क्षेत्र के औद्योगिक नगर टाहलीवाल में आधुनिक सीवरेज व्यवस्था विकसित करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। प्रदेश सरकार के जल शक्ति विभाग ने 24.10 करोड़ रुपये की लागत वाली सीवरेज परियोजना को प्रशासनिक मंजूरी प्रदान कर दी है। परियोजना के प्रारंभिक क्रियान्वयन के लिए एक करोड़ रुपये की व्यय स्वीकृति भी जारी की गई है।
विज्ञापन


उपमुख्यमंत्री एवं हरोली के विधायक मुकेश अग्निहोत्री ने बताया कि टाहलीवाल क्षेत्र में बढ़ती आबादी, औद्योगिक गतिविधियों तथा शहरी विस्तार को देखते हुए आधुनिक सीवरेज व्यवस्था समय की आवश्यकता थी। उन्होंने कहा कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत टाहलीवाल नगर में आधुनिक सीवरेज नेटवर्क विकसित किया जाएगा, जिससे गंदे पानी के वैज्ञानिक प्रबंधन को सुनिश्चित किया जा सकेगा।

उन्होंने कहा कि परियोजना के पूर्ण होने से क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को मजबूती मिलेगी, पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा तथा लोगों को बेहतर नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इसके अलावा टाहलीवाल और आसपास के क्षेत्रों के सुनियोजित शहरी विकास को भी नई गति मिलेगी।
विज्ञापन


मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि इसी कड़ी में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सिंचाई, सड़क संपर्क तथा शहरी सुविधाओं से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। क्षेत्र के लोगों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध करवाने और विकास का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें